बिजली के तार दे रहे हादसों को न्योता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर में बिलाल मस्जिद के पास हाल ही में बिजली के नए तार बिछाए गए थे लेकिन एक खंभा टेढ़ा हो गया जिसकी वजह से बिजली के तार नीचे आ गए। आने-जाने वाले लोग इन तारों से छू रहे हैं जिन्होंने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला रफीक नगर में बिजली की नई लाइन बिछाई गई थी लेकिन एक खंभा किन्हीं कारणों से टेढ़ा हो गया जिसके कारण बिजली के तार नीचे आ गए। इसकी वजह से स्थानीय लोग बेहद परेशान है। राहगीरों पर भी हादसे का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने इसकी सुद्ध नहीं ली। मामले में बिजली विभाग को ध्यान देना चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























