👁 0 views Views
बिजली के तारों से निकली चिंगारी से बिजली उपकरण जले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर स्थित जसरुप नगर में विद्युत तारों से निकली चिंगारी से एक किसान सुबोध कुमार के घर मे आग लग गई जिस कारण विद्युत उपकरण फूंक गए है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मागं की है। संगठन के हापुड़ ब्लाक के प्रधान राजवीर सिंह भाटी प्रधान ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत तार नीचे लटके होने के कारण यह हादसा हुआ है। संगठन की ओर से राजवीर सिंह भाटी, देवेंद्र भाटी, राजेश मिश्रा, जय चंद सिंह आदि शनिवार को एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया और पीड़ित किसान को मुआवजा तथा लटके हुए तारों के बीच पोल लगाने की मांग की है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point























