हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में लगातार जर्जर अवस्था में खड़े विद्युत पोल हादसे का कारण बन रहे हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी अभी भी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं. जवाहर गंज में लगा बिजली का यह खंबा दिन पर दिन एक ओर झुकता जा रहा है लेकिन अधिकारी हैं कि इस ओर ध्यान देने को तैयार ही नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है की है खंबा लगातार एक ओर झुकता जा रहा है. यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है. बिजली विभाग ने अतरपुरा चौपला, सर्राफा बाजार में झुके बिजली के खंभों से भी सबक नहीं लिया है. बिजली विभाग ने जल्द ही इस तरह के खंभो पर ध्यान नहीं दिया तो यह जानलेवा भी हो सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राधापुरी जाने वाले रास्ते पर जर्जर अवस्था में खड़े इस बिजली के खंबे से होकर कई तार गुजर रहे हैं. यदि चल रही खंभा सही नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है.























