हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के पास बिजली का एक सीमेंटेड पोल लगभग 10 दिनों से टूटा पड़ा है जो की अन्य खंभे के सहारे टिका हुआ है। समय रहते बिजली विभाग के अधिकारियों ने यदि इस खंभे को नहीं हटाया तो यह ट्रांसफार्मर पर गिर सकता है। साथ ही अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकता है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने अब तक इस खंबे को नहीं हटाया जिसके चलते उनकी लापरवाही उजागर हो रही है।
दरअसल कुछ दिन पहले बिजली का एक खंभा अचानक टूटकर अन्य खंबे पर टिक गया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी है। उसके बावजूद भी उन्होंने खंभे को हटाना उचित नहीं समझा। ऐसे में उनकी लापरवाही उजागर हो रही है। यदि समय रहते इस खंभे को नहीं हटाया तो यह हादसे का कारण भी बन सकता है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























