हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित मोहल्ला न्यू सर्वोदय नगर में शनिवार की दोपहर हुई बारिश के बाद एक मकान की छत में करंट उतर आया जिसकी चपेट में आने से दो बच्चे बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों में उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है।
आपको बता दें कि मोहल्ला न्यू सर्वोदय नगर निवासी रविंद्र का कहना है कि ऊर्जा निगम द्वारा दस दिन पूर्व मोहल्ले में तार बदलने का कार्य किया गया था। जिसकी वजह से कुछ तार उनकी छत को छू रहे थे। जिससे शनिवार की दोपहर हुई तेज वर्षा से मकान की छत पर करंट उतर आया। इस दौरान घर में मौजूद उनकी दस वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटा जैसे ही छत की दीवार पर पहुंचे तो करंट लगने से वह चिल्लाते हुए बेहोश हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132
























