
श्री पंचायती गौशाला प्रबंध समिति हेतु होने वाले चुनाव का निर्वाचन कार्यक्रम जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला रजिस्टर्ड हापुड़ का चुनाव 14 सितंबर को होगा। हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज में सुबह 8:00 बजे से सायं 3:30 तक चुनाव होगा। चुनाव का निर्वाचन अधिकारी श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज हापुड़ के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग को बनाया गया है जिन्होंने बताया कि 13 अगस्त को अंतिम सूची को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए चस्पा किया जाएगा, 14 अगस्त से 17 अगस्त तक मतदाता सूची के संबंध में आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा जबकि 18 अगस्त को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची चुनाव के लिए चस्पा की जाएगी। 21 अगस्त व 22 अगस्त को नामांकन पत्रों का वितरण होगा और 24 अगस्त को नामांकन पत्रों को जमा किया जाएगा। 26 अगस्त को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों का परीनिरीक्षण, 28 अगस्त को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की वापसी, 29 अगस्त को प्रत्याशियों के अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन किया जाएगा। 14 सितंबर को मतदान होगा जबकि मतदान के पश्चात वोटो की गिनती होगी। यह चुनाव श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज में होंगे। चुनाव को लेकर सरगर्मियों काफी तेजी से चल रही हैं। शहर में चर्चा काफी तेजी से चल रही हैं। आपको बताते चलें कि चुनाव में करीब 3400 मतदाता है।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























