
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंगलवार आज होने वाला जनपद के मंडल अध्यक्षों का चुनाव निरस्त कर दिया गया है। लखनऊ में अचानक बुलाई गई भाजपा की बैठक के कारण चुनाव को निरस्त कर दिया है। अब बुधवार और गुरुवार को जनपद में अलग-अलग मंडलों में चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी जो हर मंडल में करीब दो घंटे की होगी।

जनपद में 12 मंडल अध्यक्षों के लिए भाजपा में चुनाव होना है। मंडल अध्यक्ष बनने के लिए 70 से अधिक कार्यकर्ता दावेदारी कर चुके हैं। पहले मंगलवार यानी आज जिले के सभी मंडलों में चुनाव होने थे लेकिन लखनऊ में अचानक बुलाई गई। क्षेत्रवार बैठक के कारण चुनाव को निरस्त कर दिया है। अब 11 और 12 दिसंबर को चुनाव होंगे।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























