चुनाव आयोग की टीम 12 अक्तूबर को मेरठ में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 12 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव आयोग की विशेष टीम मेरठ आ रही है। मेरठ में चुनाव आयोग की टीम पश्चिम उत्तर प्रदेश के चार मंडलों के 17 जिलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। चुनाव आयोग का फोकस है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाया जाए। अधिक से अधिक ‘मतदाता बनाए जाएं।
अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय चुनाव आयोग की पांच सदस्यीय टीम 12 अक्तूबर को मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली मंडल के 17 जालों के जलिाधकिारयों के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करेंगी। बैठक में पिछले चुनावों में मतदान में क्यों पिछड़े और अब मतदान को कैसे बढ़ाएंगे समेत विभिन्न बातों पर मुख्य फोकस रहेगा।
केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम में दो उप निर्वाचन आयुक्त, एक सचिव, एक निदेशक और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदि शामिल रहेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों को पूर्व में तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। अब उस पर बैठक में विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur

























