धार्मिक कार्यक्रमों या सामाजिक कार्यक्रमों में चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियां न संचालित की जाये: जिलाधिकारी












हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने आगामी त्योहारों नवरात्रि, ईद उल फितर, रामनवमी तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों तथा धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी तथा पुलिस उपधीक्षक संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक कर लें तथा आवश्यक सूचना प्राप्त कर ले। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा जिला पंचायत राज अधिकारी से अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए तथा सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान जुलूस, झांकियां आदि का आयोजन किया जाएगा अतः सुरक्षा की दृष्टिकोण से अधिशासी अभियंता विद्युत यह सुनिश्चित करें कि किसी भी कीमत पर विद्युत तार लटके हुए नहीं होने चाहिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कार्यक्रमों में बजने वाले डीजे तथा अन्य वाद्य यंत्र निर्धारित मानक के अनुसार ही बजे इसके अलावा जो भी रैली तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए वह निर्धारित मानक के अनुसार ही संचालित हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि किसी धार्मिक कार्यक्रमों या सामाजिक कार्यक्रमों में चुनाव संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी से अपने-अपने क्षेत्र के मस्जिदों तथा जुलूस के रास्तों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कमियां नहीं पाई जानी चाहिए तथा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उन्होंने सभी लोगों से आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर मत देने की भी अपील की।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, धर्मगुरु तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400









  • Related Posts

    एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

    🔊 Listen to this एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने व कानून-व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने वाले अलग-अलग…

    Read more

    “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

    🔊 Listen to this “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने बुधवार को हापुड़ के जिलाधिकारी…

    Read more

    You Missed

    एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

    एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

    “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

    “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

    राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

    राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

    गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

    गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

    शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

    शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

    हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

    हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास
    error: Content is protected !!