👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटो पर वोटिंग गुरुवार की सुबह सात बजे शुरु हो गई। सुबह नौ बजे तक धौलाना विधानसभा सीट पर 8%, हापुड़ विधानसभा सीट पर 9% तथा गढ़ विधानसभा सीट पर 7.5% हुआ। जनपद हापुड़ में सुबह नौ बजे तक कुल 8.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मतदाताओं में जागरुकता नजर आ रही है। जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी मैदान में है जिनके भविष्य का फैसला 11 लाख 26 हजार 684 मतदाता करेंगे। कई दिग्गजों की साख दाव पर है। प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिले में कुल 493 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग चल रही है।
हापुड़ में फ्री गंज रोड पर खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























