
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा में बच्चों के मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव त्भी हुआ। इस दौरान दो महिलाएं घायल हो गई जिनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है जब दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























