हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारी फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे कि इसी बीच रोती बिलखती एक महिला भी हापुड़ तहसील पहुंची और अपनी 33 वर्ष पुरानी समस्या बताई। आंखों में आंसू और सिसक-सिसक कर अपने दर्द को बयान कर रही इस बुजुर्ग महिला का नाम है हेमलता। हेमलता ने बताया कि वह कई वर्षों से सरकारी विभागों के चक्कर काट रही हैं लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। हेमलता बात कर ही रही थी कि इसी बीच उनके आंसू छलक आए… फिर भी यह आंखे अधिकारियों से आस लगाए बैठी थी।
मेरठ के लोहियानगर एल ब्लॉक पीरवाली गली की रहने वाली हेमलता शर्मा का कहना है कि वह एक स्कूल में सहायक के पद पर तैनात थी जिनके स्थान पर किसी अन्य को नियमों को ताक पर रखकर नियुक्त कर दिया जिसकी शिकायत कई बार कई गई लेकिन किसी ने कुछ खास कदम नहीं उठाया।
हेमलता ने कहा कि उनसा समस्या को फाइलों में दबा दिया गया है। ऐसे में उन्होंन अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। शनिवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीओ अशोक सिसोदिया, एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह, सीएमओ सुनील त्यागी आदि उपस्थित रहे।



























