
👁 27 views Views
आठ वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मजीदपुरा का रहने वाला आठ वर्षीय सुबहान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने लापता बालक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है जल्द ही बालक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
मजीदपुरा के रहने वाले इशान खान का बेटा 18 मार्च की दोपहर 3:00 बजे लापता हो गया। वह सीसीटीवी में फिरोज बिल्डिंग तक जाता हुआ तो दिखाई दिया उसके बाद वह कहीं नजर नहीं आया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए इशान खान ने अपने बेटे सुबहान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























