हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के आठ मोबाइल, अवैध असलहा और एक मोटर साइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सनी पुत्र सुरेश पाल तथा पिंटू पुत्र ब्रह्मपाल निवासीगण ग्राम चितौली थाना हाफिज़पुर जनपद हापुड़ है।
कपूरपुर पुलिस सालेपुर कोटला नहर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी उसने एक बाइक सवार दो लोगों को रोका और चेकिंग की। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल बरामद हुए जिन्हें देखकर पुलिस चौंक गई और उसने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। इसी के साथ पुलिस ने अवैध तमंचा, चाकू, एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सन्नी के खिलाफ पांच और पिंटू के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


































