👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में आठ लाख रुपए की लागत से 70 हैंड पंपों को रिबोर किया जाएगा। डीएम से इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है जिसके बाद नगर पालिका ने हैंडपंपों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पिलखुवा की बात करें तो क्षेत्र में 165 से अधिक सरकारी हैंड पंप शहरी इलाके में लगे हैं जिनमें से 70 हैंडपंप लंबे समय से खराब है। ऐसे में शहर वासियों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए इन हैंड पंप को अब रिबोर किया जाएगा। 15वें वित्त आयोग के तहत डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजा था जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























