
👁 53 views Views
#EID: पुजारी ने मुस्लिम भाइयों को दी ईद व नवरात्रि की शुभकामनाएं
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में ईद के अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के अवसर पर भाईचारे की मिसाल देखी गई जहां मंदिर के पुजारी ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
बाबूगढ़ के वार्ड नंबर-6 में स्थित शिव नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। भाईचारे की इस तस्वीर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी ने इसकी जमकर तारीफ की है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























