
आगे चल रही बस से भिड़ी ईको कार, एक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी आगे चल रही बस में घुस गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। क्षतिग्रस्त ईको कार में सवार एक युवक फंस गया जिसे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था को संभाला। साथ ही घायल का हाल जाना।
मामला शुक्रवार का है जब दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक ईको कार और बस की भिड़ंत हो गई। आगे चल रही बस से पीछे से आई ईको कार की भिड़ंत हो गई जिस कारण ईको कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया और घायल का हाल जाना।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926

































