छात्राओं को भाषा विज्ञान एवं उच्चारण की दी शिक्षा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):    आर्य कन्या स्नातकोत्तर कालेज में गुरुवार को अंग्रेजी विभाग की सेमिनार सप्ताह के तृतीय सत्र में इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एम.ए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने पावर पॉइंट के माध्यम से अपना पेपर प्रस्तुत किया। ज्ञातव्य हो कि पिछले 10 -12 वर्षों से अंग्रेजी विभाग ग्रामीण परिवश से आने वाली छात्राओं को भाषा विज्ञान एवं उच्चारण संबंधी त्रुटियों का निवारण पावर पॉइंट के माध्यम से करता चला रहा है। जहां शिक्षिकाएं अपनी छात्राओं को तकनीकी विकास की ओर मार्गदर्शन करती रही हैं वही छात्राएं भी हर सेमिनार पेपर पावर पॉइंट माध्यम से प्रस्तुत करती रही हैं। यही क्रम अनवरत रूप से चल रहा है। शुक्रवार को सेमिनार सत्र में गुलफशा ने मेजर कॉन्सेप्ट ऑफ लिंगविस्टिकस पर अपना पेपर प्रस्तुत किया। वहीं रुखसार ने वरिएशन ऑफ लैंग्वेज पर अपने विचार रखें डॉ अलका सिंह ने भाषा विज्ञान पर सभी छात्राओं की प्रस्तुति पर सुझाव दिया। वहीं डॉ आभा शुक्ला कौशिक ने हर गलती से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रवृत्ति का आह्वान किया तथा इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार उनके द्वारा बेहतर ज्ञान की प्रस्तुति हो सकती है। डॉ अरुणा शर्मा विभागाध्यक्षा ने मोबाइल के माध्यम से उच्चारण सीखने एवं इस तकनीकी को प्रभावी रूप से अपनाने पर बल दिया। इस सत्र में दीप्ति, आरती, आयशा, आरुषि, कोमल इत्यादि छात्राएं उपस्थित रही।

 रिमेडियल क्लासेस योजना के अनुसार दूसरे दिन भी अंग्रेजी विभाग में श्रीमती दीपाली शर्मा जो डॉक्टर अरुण शर्मा के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया तथा भाषा के सही प्रयोग एवं उच्चारण पर विशेष बल दिया। वाक्य विन्यास में प्रयुक्त होने वाले सभी नियमों के विषय में विस्तार से छात्राओं को बताया। निम्न छात्राएं इसमें उपस्थित  रही।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!