
शिक्षा मंत्री का काफिला हादसे का शिकार, शिक्षा मंत्री समेत दो घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास से गुजर रहा शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री गुलाब देवी समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें पास के रामा अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी, सीओ अनीता चौहान, पिलखुवा थाना पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मामला मंगलवार का है जब उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से बिजनौर जा रही थी। जैसे ही छिजारसी चौकी के पास उनका काफिला पहुंचा तो आगे चल रही है एस्कॉर्ट गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई जिसके बाद शिक्षा मंत्री की गाड़ी भी एस्कॉर्ट से जा भिड़ी। सड़क हादसे के दौरान शिक्षा मंत्री समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें पास के रामा अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जिनका उपचार जारी है। मौके पर जनपद के शीर्ष अफसर मौजूद हैं।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922
























