हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में 600 करोड रुपए की लागत से 700 बीघा भूमि पर इको पार्क बनाया जाएगा। गंगा किनारे उद्योग स्थापित होंगे जिससे टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। ब्रजघाट में 600 करोड रुपए की लागत से रिजॉर्ट, विलेज टूरिज्म और इको पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। जिला उद्योग केंद्र को इसके लिए 600 करोड रुपए के प्रस्ताव मिले हैं। गाजियाबाद के उद्यमियों ने बृजघाट के पास उनकी 700 बीघा भूमि में रिजॉर्ट, विलेज टूरिज्म और इको पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया था। हाल ही में पर्यटन विभाग द्वारा कलेक्ट परिसर में आयोजित एक बैठक में उद्यमियों को गंगा किनारे निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था। ईको पार्क के विकसित होने पर यहां वाइल्डलाइफ, डॉल्फिन वॉच सेंटर, वोटिंग, धार्मिक आयोजन के लिए स्थान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस घाट निर्माण, गेस्ट हाउस, होटल बनाए जाने के प्रस्ताव हैं।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811





























