हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए। इस दौरान लोग घरों से बाहर आ गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 तीव्रता मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल था।
दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों और जनपदों के लोगों ने मंगलवार की दोपहर करीब 30 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। करीब 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। एहतियात के तौर पर लोग तुरंत घरों के बाहर आ गए। बता दें कि 5.8 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























