
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने महिला से कुण्डल लूट की घटना का भंडाफोड करते हुए दो शातिर लुटेरों को गालंद नहर से गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से पीली धातु के 05 कुण्डल,तमंचा व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि,गिरफ्तार अभियुक्तों ने 15 जनवरी.2026 को थाना धौलाना क्षेत्र के बम्बावड मार्ग पर महिला से कुण्डल लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस पूछताछ के दौराना गिरफ्तार बदमाशो ने थाना हाफिजपुर व जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में भी कुण्डल लूट की घटना करना स्वीकार किया है।पकडे गये बदमाश थाना बाबूगढ के गांव बागडोर का इकराम व बहादुरगढ के गांव लुहारी का सुनील है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।























