घर के बाहर से चोरी हुई ई-रिक्शा जंगलों में मिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुबारिकपुर में मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा को चोर चोरी कर ले गए। गांव के जंगल में ई-रिक्शा छोड़कर चोर फरार हो गए। हालांकि चोरों ने इस दौरान ई-रिक्शा की बैटरी को निकाल लिया। ई-रिक्शा का मालिक जब ई रिक्शा ढूंढने लगा तो जंगल में उसे ई रिक्शा मिली।
गांव मुबारिकपुर के नकुल कुमार ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की रात उसने अपनी ई रिक्शा घर के बाहर खड़ी की। देर रात चोर ई रिक्शा चोरी कर फरार हो गया जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। जब नकुल की आंख खुली तो ई रिक्शा गायब देख उसके होश उड़ गए। जब उन्होंने ई-रिक्शा की तलाश की तो पता चला कि चोरों ने बैटरे निकालकर ई रिक्शा को जंगल में छोड़ दिया है। पुलिस ने मामले में चार अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483
































