हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल का आहवान किया जिसके चलते यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए रूटों के विरोध में ई-रिक्शा चालक मैदान में उतर आए जिन्होंने अपनी-अपनी ई-रिक्षाएं सड़क किनारे खड़ी कर दी और यात्रियों को उतार दिया। ऐसे में यात्री, सवारी का इंतजार करते हुए दिखाई दी। साथ ही हिट और रन कानून में बदलाव के विरोध में भी ई-रिक्शा चालकों ने विरोध किया।
हापुड़ में रामलीला मैदान, प्रीत विहार समेत अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा चालकों ने ई-रिक्शा खड़ी कर दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि वह टैक्स दे रहे हैं। इसके बावजूद भी हापुड़ पुलिस द्वारा ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित किए गए हैं। तय किए गए रूट के अनुसार चलने पर ई रिक्शा चालकों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित होने की वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं जिनकी मांग है कि यह ई रिक्शाओं को इस तरह बंदिश में ना चलाया जाए।
यात्रियों ने बताया कि जैसे ही ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल की तो यात्रियों को सड़क पर उतार दिया जिसकी वजह से उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि हापुड़ में बढ़ती ई-रिक्शाओं की संख्या को देखते हुए पुलिस ने उनके रूट निर्धारित किए हैं जिसका ई रिक्शा चालक विरोध कर रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों ने हिट एंड रन कानून में किए गए बदलाव का भी विरोध किया।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065




























