👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर के नीचे गुरुवार को यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा. ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट ना लगाने, संख्या से अधिक यात्रियों के बैठने पर करीब आधा दर्जन वाहनों के ई चालान किए गए. चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व होमगार्ड राजकुमार आदि मौजूद रहे.





























