
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने शनिवार को जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली का वार्षिक निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वार्षिक निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाने का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्र भी खुलवाएं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर शनिवार को थाना सिंभावली पहुंचे जहां उन्होंने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष थानों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों से बातचीत भी की और कार्यों की समीक्षा की। मालखाना, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया और सभी को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्थाओं को बढ़िया बनाने पर जोर दिया। इस दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मियों से शास्त्र भी खुलवाए।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust






























