
रूट डायवर्जन के दौरान रोडवेज बस के चालकों की यातायात पुलिस से कहासुनी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): सावन के चौथे सोमवार को देखते हुए शनिवार से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो गया है। रूट डायवर्जन के दौरान पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की हुई है। जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास पर यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के दौरान रोडवेज बस चालकों की यातायात पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। शहर में प्रवेश न मिलने के कारण रोडवेज बस चालकों व परिचालकों की काफी देर तक यातायात पुलिसकर्मियों से बहस होती रही।
आपको बता दें कि सावन के चौथे सोमवार को देखते हुए रूट डायवर्जेंट प्लान लागू किया गया है। बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा जबकि जगह-जगह रोड भी एक तरफ से बंद किया गया है। ऐसे में रोडवेज बसों को भी शहर में प्रवेश मिलने पर परेशानी हो रही है। शनिवार हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास पर रूट डायवर्जन प्लान लागू होने के कारण रोकी गई रोडवेज बसों के चालकों की यातायात पुलिस से काफी देर तक कहासुनी हुई।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























