बाबूगढ़ में बिक रहा था डुप्लीकेट हार्पिक, तीन दुकानों से 136 पीस बरामद












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में नामी कंपनी के टॉयलेट क्लीनर का डुप्लीकेट माल बिक रहा था। इसके बाद कंपनी ने छापामार कार्रवाई कर तीन दुकानों से 136 पीस नकली हार्पिक बरामद किया है। मौके से दो दुकानदारों को पकड़ लिया गया जबकि एक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मामले की जांच जारी है। छापेमारी कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

रेकिट बेंकिजर कंपनी का पॉपुलर प्रोडक्ट हार्पिक का इस्तेमाल टॉयलेट क्लीनर के तौर पर किया जाता है। इस प्रोडक्ट की बाजार में अच्छी खासी डिमांड है। ऐसे में कुछ लोग नकली माल बनाकर लोगों को सप्लाई कर रहे थे। मामले की जानकारी पर फर्म की लीगल एडवाइजर नोएडा की सेमिता ने फर्म के जांच करता अंकुर शर्मा के साथ पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बनाया और टीम ने बुधवार को कुचेसर रोड और फतेहपुर गांव में छापामार कार्रवाई की।

सबसे पहले टीम अग्रवाल पैलेस के पास पहुंची जहां गांव फतेहपुर के प्रमोद की दुकान से 200 एमएल नकली हार्पिक के 15 पीस और 1 लीटर के 11 पीस बरामद हुए। मौके से प्रमोद कुमार फरार हो गया। इसके बाद टीम ने गोलू उर्फ हर्ष की हरीश किराना स्टोर पर छापामार कार्रवाई की जहां से 500 एमएल हार्पिक के 15 नकली पीस और 1 लीटर हार्पिक के 6 निकली पीस बरामद हुए। इसी के साथ टीम ने राहुल गुप्ता की देवेंद्र कुमार मुकेश कुमार किराना स्टोर पर भी छापा मारा जहां सबसे ज्यादा माल मिला। यहां पर 500 एमएल के 35 पीस और 200 एमएल के 54 पीस बरामद हुए। राहुल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस नकली हार्पिक की सप्लाई मेरठ से हो रही थी। मामले की जांच अभी भी जारी है।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068










  • Related Posts

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित न्यू सोटावाली निवासी एक सिपाही के साथ अमरोहा के हसनपुर की युवती का…

    Read more

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
    error: Content is protected !!