👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को पुलिस के आला-अधिकारी सड़कों पर उतर आए और न मानने वाले वाहन चालकों और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हे सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने गाइडलाइंस का पालन न करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
इस दौरान पुलिस ने लापरवाह वाहन स्वामियों को भी नहीं बख्शा और उनके खिलाफ कदम उठाया। पुलिस ने हापुड़ के अतरपुरा चौपला, पक्काबाग चौराहा पर कड़ा चैकिंग अभियान चलाया और लापरवाह लोगों को जमकर लताड़ा। इस दौरान हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, हापुड़ सीओ सिटी एस.एन. वैभव पांडेय, कोतवाल सोमवीर सिंह भारी पुलिस बल व यातायात पुलिस के साथ मौजूद रहे। महिला पुलिस भी इस दौरान मौजूद रही।


























