👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 44 परीक्षा केंद्रों में से अधिकांश केंद्रों पर रखें सील पैकेट पेपर पर पिन के निशान होने से नए क्रमांक के पेपरों से जनपद के सभी 44 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई.
बता दें कि हाई स्कूल के विज्ञान विषय के पेपर के बंडल पर सील वाले स्थान पर पिन घुसाने के निशान बने हैं जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया. यह हालत एक केंद्र के नहीं बल्कि अधिकांश केंद्रों पर थे जहां पेपर की सील पर यह निशान पाए गए. मामले की सूचना मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए क्रमांक के पेपर केंद्रों को उपलब्ध कराएं. रविवार शाम को ही नए पेपरों का स्टॉक केंद्रों को आवंटित किया गया जिससे परीक्षा समय पर शुरू हो सकी.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























