हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला पर स्थित फाटक संख्या 62 सी पर शुक्रवार को रेलवे ट्रैक का मरम्मत कार्य शुरू हुआ जो 4 जून की रात 8:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। ऐसे में यहां से निकलने वाले लोगों को तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर वैकल्पिक मार्ग शकरपुर स्थित रेलवे फाटक 61 सी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गांव दयानगर, मुबारकपुर, मोहम्मदपुर , आजमपुर, छतनौरा मुक्तेश्वरा आदि गांव के लोगों पर पड़ रहा है।
आपको बता दें कि कुचेसर रोड चौपला पर स्थित फाटक संख्या 62 सी पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। हापुड़ मुरादाबाद रेलवे लाइन पर कुचेसर रोड सिंभावली सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते लोगों को शकरपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरना पड़ रहा है।






















