नालियों की सफाई न होने से सड़क तक आया पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में पीर वाली गली के हालात इन दिनों बेहद खराब है जहां सफाई न होने की वजह से क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि सड़क धीरे-धीरे तालाब बनती जा रही है। कूड़ा नालियों में अटा पड़ा है। स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। सड़क पर हुए जलभराव के कारण लोग मजबूरन बीमारियों के बीच रहने रहे हैं। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई की जाए जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी की पीर वाली गली की नालियां पिछले कई दिनों से साफ नहीं हुई है जिसकी वजह से नालियों में पानी जमा होने की वजह से यह गंदा पानी सड़क तक आ गया है। लोगों के घरों में भी भरने लगा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई की जाए।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811































