हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कावड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए सोमवार को हाईवे पर जगह-जगह मौजूद कट को बैरिकेड लगाकर अस्थाई रूप से बंद किया गया. बता दें कि कावड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्ट किया हुआ है जिसका उद्देश्य कावड़ यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखना है. ऐसे में बाबूगढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में हाईवे पर मौजूद कटो को बंद किया जा रहा है जिससे जल लेकर आने वाले कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो.























