
बढ़ते प्रदूषण की वजह से मरीजों की संख्या भी इजाफा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): बढ़ते प्रदूषण की वजह से मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आंखों में जलन व गले में खराश के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए अधिक संख्या में मरीज पहुंचे।

हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में बुधवार को पहुंचे मरीजों को गले में खराश की शिकायत हो रही है। अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस ज़हरीली हवा की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। बुजुर्गों, अस्थमा के मरीजों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चिकित्सकों ने भी सलाह दी है कि बेवजह घरों के बाहर न निकले, मास्क लगाकर ही घरों से निकले।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR































