मुनाफा कमाने के लालच में आतिशबाज आया पुलिस के चंगुल में
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): मुनाफा कमाने के लालच में आतिशबाजी का एक धंधेबाज पुलिस के चंगुल में फंस गया ।पुलिस ने आरोपी के घर से एक रूपए की आतिशबाजी व पटाखा आदि बरामद किए है।
पिलखुआ के चंडी मंदिर चौपला निवासी संदीप ने मुनाफा कमाने के चक्कर में घर आतिशबाजी का भंडारण कर रखा था जबकि आतिशबाजी के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बनाने वबेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने अवैध पटाखों की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे (कीमत करीब 01 लाख रुपये) बरामद की है।आरोपी चंडी मंदिर पिलखुआ का संदीप है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207



























