हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धीरे-धीरे कोहरा छाने लगा है। धुंध का असर अब ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है जिसके चलते रेलवे विभाग ने कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली तीन ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का प्रभाव पड़ा है। आगामी दिनों को देखते हुए रेलवे विभाग ने 15909/15910 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को दो दिसंबर से 28 फरवरी तक हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शनिवार को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही लाल कुआं और आनंद विहार के बीच चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का संचालन भी पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए निरस्त रहेगा। वही कामाख्या से आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन भी 7 दिसंबर से 1 मार्च तक के लिए रद्द किया गया है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur


गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























