
बैंक में आग लगने से नोट गिनने की मशीन, सिस्टम आदि जलकर राख
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुदाफरा में बीती रात यूनियन बैंक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे के आसपास का है। जब मुदाफ़रा निवासी नरेश पुत्र तुंगल के मकान में किराए पर स्थित बैंक में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस अधिकारियों व ग्रामीणों के सहयोग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक अनुज कुमार निवासी गोहरा को भी सूचना दी गई जो मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सिस्टम कंप्यूटर, दो नोट गिनने की मशीन, कुछ दस्तावेज एवं एक और पंखे फर्नीचर पूरे बैंक की वायरिंग जल गई है। शाखा प्रबंधक अनुज कुमार द्वारा बताया गया कि स्ट्रांग रूम सुरक्षित है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























