👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है ।आरोपी गांव पिपलैड़ा के अबरार व सालिम हैं जिनके कब्जे से 02 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटर साईकिल बरामद की है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के समक्ष गांजे के धंधे में लिप्त होना स्वीकार किया है ताकि वे जल्दी मालदार हो जाएं।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854


























