👁 0 views Views
नशे का सौदागर गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड सीमन (ehapurnews.com): धौलाना पुलिस ने नशे के एक सौदागर को एक किलो गांजा के साथ धर दबोचा।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक किलो अवैध गांजा मिला है।आरोपी गांव पिपलैडा का रिजवान है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























