👁 0 views Views
हापुड़,सूवि (ehapurnews.com): कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा स्नान मेले में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह व दो सहायक विकास अधिकारी पँचायत सतीश शर्मा (सिम्भावली ) व भानेश्वर यादव (गढ़ ) को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी प्रतिदिन शाम को खुद मेले में जाते और सफाई का आंकलन करते। 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने के बावजूद जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपनी टीम के साथ सफाई व्यवस्था लड़खड़ाने नही दी। जिला पंचायत राज अधिकारी स्वयं सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन आंकलन करते रहे और जहां भी गन्दगी दिखी उसे हटवाते रहे। पंचायती राज विभाग के 100 से अधिक कर्मचारी मेला समाप्त होने के बाद भी उस क्षेत्र की सफाई में लगे रहे।





























