👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाकों में शराब की अवैध भट्टीयों के ऊपर ड्रोन से निगरानी की जा रही है. बुधवार को आबकारी विभाग ने क्षेत्र के भगवतपुर, लठीरा, चक मडैया गांव के जंगलों में ड्रोन से शराब की अवैध भट्टी की निगरानी की. बता दें कि चुनाव के दौरान कच्ची शराब की तस्करी भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिसे देखते हुए आबकारी विभाग ने बुधवार को ड्रोन से निगरानी की. साथ ही क्षेत्र में पोस्टर भी चिपकाए जिसमें आबकारी विभाग ने अवैध शराब की भट्टी की जानकारी देने के संबंध में लोगों से अपील की.
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041






























