हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक महिला ने सोहराब गेट डिपो की एसी बस के चालक और परिचालक पर अभद्रता का आरोप लगाया है जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर की है. महिला का आरोप है कि उन्होंने मेरठ के सोहराब गेट डिपो की एसी बस में ऑनलाइन सीट बुक कराई थी. तय समय पर वह मेरठ बाईपास पर पहुंची लेकिन बस उससे पहले ही महिला को लिए बगैर वहां से चली गई. जब महिला ने चालक और परिचालक से संपर्क साधा तो दोनों ने अभद्रता की. साथ ही डिपो के अधिकारियों से भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर महिला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से ट्वीट कर की है.
हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी धीरज शर्मा इंश्योरेंस कंपनी में तैनात हैं जिन्होंने अपनी पत्नी के लिए सोहराब गेट डिपो की एसी बस में ऑनलाइन सीट बुक कराई थी. धीरज की पत्नी को आगरा जाना था जिसके बाद वह शुक्रवार की सुबह तय समय पर मेरठ बाईपास पर पहुंच गए लेकिन काफी देर तक बस नहीं आई. जब चालक व परिचालक से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि बस उन्हें लिए बगैर ही आगे की ओर बढ़ चुकी है. इसके बाद परिवहन निगम के हेल्पलाइन नंबर और हापुड़ डिपो के अधिकारियों से भी संपर्क साधने की कोशिश की जिसके बाद वहां से कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है.
मोबाइल खरीदने पर पाएं एक हजार रुपए तक का कैशबैक: 7503555520
























