
कैंटर का टायर बदल रहे चालक और परिचालक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कुचेसर चौपला के पास सोमवार की देर रात कैंटर का टायर बदल रहे चालक और क्लीनर को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान कैंटर चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लिया।

कैंटर चालक पिंटू निवासी विश्वनाथपुरी भलस्व डेयरी बादली दिल्ली, क्लीनर के साथ दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। जैसे ही कैंटर हाईवे नो स्थित कुचेसर चौपला कट के पास पहुंचा तो अचानक कैंटर के टायर में पंचर हो गया। टायर बदलने के उद्देश्य से चालक ने कैंटर को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और पिंटू तथा क्लीनर दोनों टायर बदलने लगे। तभी तेज रफ्तार आई अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिससे पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर के क्लीनर को अस्पताल पहुंचाया तो वहीं शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492































