नये प्रवेश के 35 छात्र-छात्राओं को ड्रेस के जूते वितरित किए












नये प्रवेश के 35 छात्र-छात्राओं को ड्रेस के जूते वितरित किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): शिक्षा भारती संस्कार केंद्र दस्तोई में नवरात्रों में केन्द्र में अध्ययनरत ग्रामीण अंचल के बच्चों को भारतीय त्योहारों से अवगत कराने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर से गए अतिथियों ने सर्वप्रथम मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवम बच्चों द्वारा मंत्रोचार द्वारा कार्य का शुभारम्भ किया गया। तदउपरानत रानी माहेश्वरी ने बच्चों से प्रश्न पूछकर एवम पहाड़े सुनकर उनकी प्रतिभा का आंकलन किया। इसके पश्चात 9 कन्याओं एवम 1 लंकड़ का तिलक लगाकर , चरण स्पर्श कर एवम भेंट देकर वंदन किया।
इस कार्य से बच्चों को सामाजिक समरसता की भावना व भारतीय परंपराओं के विषय में जानकारी भी प्रदान कराने का प्रयास किया गया।
तत्पश्चात केन्द्र में इस वर्ष आए 35 नए बच्चों को गणवेश के काले जूते वितरित किए गए।एवम केंद्र में अध्यनरत सभी बच्चों को बिस्कुट के पैकेट एवम पेंसिल वितरित की गई।
अंत में केन्द्र इंचार्ज पूनम शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार तोषनीवाल,श्रीमती रानी माहेश्वरी, मनीषा माहेश्वरी, चिंटू त्यागी, शिल्पी शर्मा एवं राखी शर्मा उपस्थित रहे।







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!