👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के पांच गांव में 85 लाख रुपए से नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। नाले के निर्माण से ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। हापुड़ के गांव आज़मपुर, खेड़ा, गोहरा समेत जिले के पांच गांव में 85.63 लाख रुपए से जिला पंचायत द्वारा नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur





























