हापुड में हल्की बारिश से नालियां हुई बंद,आंदोलन की चेतावनी











हापुड में हल्की बारिश से नालियां हुई बंद,आंदोलन की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हल्की सी बरसात शुरू होते ही हापुड़ की कॉलोनियों की नालियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। इसका ताजा उदाहरण वार्ड नंबर 10 और 36 में देखने को मिल रहा हैं। कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने बताया हैं कि हापुड़ नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 10 नवी करीम में हल्की सी बरसात पड़ते ही दोनों तरफ की नालियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। जिस कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखाई दे रहा हैं। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

विक्की शर्मा ने कहा हैं कि कई बार यहां के लोगों ने प्रशासन और नगरपालिका परिषद को समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही तक नहीं हुई। ऐसा ही उदाहरण वार्ड नंबर 36 में भी देखने को मिल रहा हैं। जहां समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं हैं। विक्की शर्मा ने कहा हैं कि मौजूदा चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह शहर में सफाई व्यवस्था के लिए निकाय चुनाव में बड़े बड़े दावे कर रहे थे लेकिन वे सब के सब वादे कागजों तक में ही सीमित होकर रह गए। हर महीने नगरपालिका के कर्मचारियों को 70 लाख रुपए का भुगतान करने के बावजूद भी शहर में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त होने की बजाय चरमरा गई हैं। विक्की शर्मा ने आह्वान किया हैं कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण न हुआ तो नगरपालिका परिषद और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!