हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और इस जागरूकता अभियान पर नगरपालिका का कोष भी खर्च कर रही है। परंतु लोग हैं जो सुधरने का नाम ही नहीं लेते और अपनी दुकान में घरों का कूड़ा करकट नालों में बहा देते हैं जिससे पानी की निकासी में अवरोध खड़ा हो जाता है। आमतौर पर यह नजारा मेरठ तिराहा से लेकर गढ़ फाटक तक खुले नालों को देखने से मिलता है लोग दिन भर तो डस्टबिन में कूड़ा एकत्र करते, परंतु रात के समय जब दुकान बंद करके घर जाते हैं तो दिन भर की गंदगी नाले में पलट जाते हैं। सबसे बुरा हाल तो तहसील चौपला का है, जहां ठेले- खोमचे वाले दोने पत्तल तथा शिकंजी वाला नींबू के छिलकों का ढेर नाले में पलट जाते हैं। नाले में पानी के ठहराव के कारण मक्खी- मच्छर पैदा हो रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि कूड़ा करकट नालों में पलटने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31































