
2.74 करोड़ से होगा नाली व सड़कों का निर्माण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद दो करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से 12 स्थानों पर सड़कों व नालियों का निर्माण कराएगी। इसके लिए शनिवार को टेंडर खोले जाएंगे और करीब 10 दिन में टेंडर संबंधी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद नवंबर में निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।
निर्माण कार्यों में 9.44 लाख रुपये से वार्ड 25 के मोहल्ला तगासराय, 36.43 लाख से आवास विकास कालोनी में नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण, 16.90 लाख रुपये से वार्ड 27 के मोहल्ला गूली पर किला कोना में, 18.74 लाख से वार्ड संख्या 27 के मोहल्ला किला कोना में रहीशु के मकान से बाबू मलिक के मकान तक नाली व सीसी सड़क का निर्माण होगा।
इसके अलावा 6.58 लाख से मोहल्ला भंड्डापट्टी में मरकज मस्जिद के बराबर में इस्लाम के मकान से लालू के मकान तक व अन्य, 8.61 लाख से डाइट परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पीछे से कोठी गेट रोड तक नाली, 18.43 लाख से मोहल्ला देवलोक कालोनी में कृष्णा यादव के मकान से शांति निकेतन स्कूल तक, 35.08 लाख से मोती कालोनी में इरफान के मकान से अब्बू बकर मस्जिद तक, 39.02 लाख से मोती कालोनी में असरफ के मकान से नासिर व दीने मोहम्मद मस्जिद तक सड़क व नाले का निर्माण कराया जाएगा।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता लेकर आए हैं दिवाली स्पेशल ऑफर, आसान किस्तों पर सामान उपलब्ध: 9897333733






















