
दो करोड़ की लागत से 10 मोहल्लों में बनेंगी नालियां व सड़के
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि के बाद कई निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। हापुड़ नगर पालिका परिषद ने करीब दो करोड़ रुपए की लागत से दस कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की है। दिवाली के बाद इन मोहल्लों में निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा।
पालिका द्वारा पूरी कई गई टेंडर प्रक्रिया में 40.26 लाख से मोहल्ला भीमनगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 18.90 लाख से मोहल्ला भगवाननगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पीछे की गलियों में नाली और इंटरलॉकिंग सड़क, 19.79 लाख से मोहल्ला नवीकरीम में नाली व सीसी सड़क, 23.89 लाख से मोहल्ला आदर्शनगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 15.86 लाख से मोहल्ला शिवगढ़ी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 13 लाख से मोहल्ला शिवगढ़ी में नाली व सीसी सड़क, 7.71 लाख से मोहल्ला रफीकनगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 25.77 लाख से मोहल्ला गांधी विहार में नाली व सीसी सड़क, 17.64 लाख से पाटिया मंडी बाजार में नाली व सीसी सड़क और 21.07 लाख से मोहल्ला देवलोक कॉलोनी में टंकी की चाहरदीवारी व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































