मोदीनगर रोड पर 1.50 करोड़ से होगा नाला निर्माण












मोदीनगर रोड पर 1.50 करोड़ से होगा नाला निर्माण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर 1.50 करोड़ रुपए की लागत से नाले का निर्माण होगा। मोदीनगर मार्ग से छोईया नाले तक नाला बनाया जाएगा जिससे जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मोदीनगर रोड पर आदर्श नगर कॉलोनी, चंद्रलोक कॉलोनी, हर्ष विहार, चमरी आदि मोहल्लों में जल निकासी की बड़ी समस्या है जिसे देखते हुए नगर पालिका ने चार नालों के निर्माण का फैसला लिया है। इनमें 39.24 लाख रुपए से मोदीनगर रोड पर बाई ओर सुभाष डग के पास से सागर प्रॉपर्टीज के पास तक आरसीसी नाला निर्माण, 38.14 लाख रुपए से मोदीनगर रोड पर बाई ओर यमन के घर के पास से हर्ष विहार मोड तक आरसीसी नाले का निर्माण होगा। 39.55 लाख से मोहल्ला आदर्श नगर में मोदीनगर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे काजल बुटीक सेंटर के पास से छोईया नाले की ओर आरसीसी नाला और 33.17 लाख रुपए से मोदीनगर रोड पर छोईया नाले पर आरसीसी नाला पर पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

धुआं देने वाली गाड़ी, इलेक्ट्रिक कार व बाइक टॉय के लिए संपर्क करें: 9719 606011







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!